Home छत्तीसगढ़ नकटी खार जंगल में मिला युवक का शव, पहचान के लिए करा...

नकटी खार जंगल में मिला युवक का शव, पहचान के लिए करा रहे मुनादी

23
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 20 अगस्त 2025/ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नकटीखार गांव स्थित पिकनिक स्पॉट के पास मंगलवार की देर शाम एक अज्ञात युवक का शव मिला है। पिकनिक स्पॉट पर आए लोगों की नज़र शव पर पड़ी तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मृतक की उम्र 30 से 35 साल के लगभग आंकी गई है। घटनास्थल पर युवक से जुड़े कोई भी  सुराग नही मिला इस वजह से मृतक की पहचान नही हो सकी.

शव मिलने की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। सीएसपी भूषण एक्का के अनुसार, युवक की पहचान के लिए वॉट्सऐप ग्रुप पर सूचना भेजी गई है। साथ ही आसपास के गांवों में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है.

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.