आकाशवाणी.इन
कोरबा, 22 अगस्त 2025/ अवैध कच्ची महुआ शराब निर्माण करने वाले ग्रुप ने आबकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और उनके वाहन में तोड़फोड़ करने के मामले मे 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. कोरबा पुलिस की इस शख्त कार्रवाई से अवैध शराब निर्माण करने वाले ख़ौफ़ज़दा हैं.
पुलिस के अनुसार, ग्राम आमापाली में अवैध कच्ची महुआ शराब निर्माण की सूचना पर पहुंचे आबकारी कर्मचारियों के साथ आरोपी शंकर खड़िया और उसके परिजनों ने मारपीट करते हुए आरोपियों ने उनके वाहन में तोड़फोड़ भी की.
आरोपियों के खिलाफ थाना उरगा में अपराध धारा 296, 221, 132, 121(1), 324(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
इस कार्रवाई में थाना उरगा पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस मामले में आरोपियों के पास से अवैध शराब निर्माण के सामग्री भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब निर्माण के तहत भी मामला दर्ज किया जाएगा. अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.
पुलिस अधीक्षक कोरबा ने बताया कि पुलिस लगातार अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और इस कार्रवाई में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.