Home क्राइम 18965 नग प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ 08 आरोपी गिरफ्तार…

18965 नग प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ 08 आरोपी गिरफ्तार…

18
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 22 अगस्त 2025/ कोरबा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18965 नग प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ 08 आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है.

अपने कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 511/2025 धारा 21 (बी) एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कोरबा से 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 4845 नग प्रतिबंधित नशीली दवाएं जप्त कीं। इसके अलावा, पुलिस ने वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 14048 नग प्रतिबंधित नशीली दवाएं जप्त कीं.

आरोपियों के पास से जप्त की गई प्रतिबंधित नशीली दवाएं कीमती लगभग 4.74 लाख रुपये हैं। इसके अलावा, पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जप्त किए हैं.

पुलिस लगातार नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों में डर पैदा होगा.

नशे के अवैध कारोबार पर श्री तिवारी ने साफ तौर पर कहा है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम संगीत कुमार पटेल, गोपाल यादव उर्फ मलिंगा, सुरेश कुमार यादव, सैफ खॉन उर्फ चांद, अभिषेक कुमार रात्रे, अमित कुमार भारद्वाज, अजय कुमार कनौजिया और शांतनु जैसवाल है.