Home छत्तीसगढ़ देखिये 👉 कोरबा में “नागेश्वरी” के सामने आया “नाग”. फिर…

देखिये 👉 कोरबा में “नागेश्वरी” के सामने आया “नाग”. फिर…

20
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 23 अगस्त 2025/ कोरबा जिले के सोनपुरी गांव में रहने वाली श्रीमती रजवाड़े उस समय सहम गई जब वो शाम के समय पूजा करते आंगन मे दीपक जलाने निकली तभी नागेश्वरी के सामने नाग एक विशाल काय कोबरा सामने खड़ा था, यह दृश्य देखते ही नागेश्वरी रजवाड़े घर के दूसरे कमरे के अंदर भाग खड़ी हुई और आस पास के लोगों को फोन से घर में सांप होने की जानकारी दी और मदद के लिए बुलाया. फिर कुछ लोग आए और उसको भगाने का प्रयास भी किया पर सफल नहीं हुए, इतने में सांप एक किनारे गमले के पीछे जाकर बैठ गया. आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया कुछ समय बाद श्री सारथी सोनपुरी गांव पहुंचे जहाँ 6 फीट लंबा विशाल काय कोबरा (नाग) को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यु कर थैले में रखा तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली. सभी ने जितेंद्र सारथी का धन्यवाद् ज्ञापित किया, सांप को जंगल में छोड़ दिया गया.

जितेंद्र सारथी ने बताया सांप हमारे पर्यावरण का के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए उनको मारने के बजाय हमें सूचना दे ताकि हम सही समय पर पहुंच कर लोगों के साथ एक बेजुबान जीव को बचा पाए साथ ही जाने अनजाने सर्प दंश हो तो बिना देरी किए हस्पताल जाएं ताकि सही समय पर उपचार हो सके, झाड़ फूक के चक्कर में बिल्कुल न रहें.

वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा
8817534455,7999622151