Home छत्तीसगढ़ जिस खरगोश का अजगर ने किया शिकार, उसकी विधि विधान से किया...

जिस खरगोश का अजगर ने किया शिकार, उसकी विधि विधान से किया गया अंतिम संस्कार…

36
0

आकाशवाणी.इन

विशालकाय अजगर का जितेंद्र सारथी ने किया रेशक्यू

कोरबा, 24 अगस्त 2025/ कोरबा जिले के रिहायशी क्षेत्र से दूर जंगल क्षेत्र के भूस्लीडीह गांव के एक घर में घुसे एक विशाल काय अजगर जिसकी लंबाई लगभग 10 फीट बताई गई, अजगर को देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए वही विशाल काय अजगर ने एक पालतू खरगोश को जकड़ कर उसकी जान ले ली थी, बस खरगोश को निगलना ही बाकी रह गया था, इस दृश्य को जिसने भी देखा वो सभी सहम गए.

इस घटना की ख़बर आस पास फैली तो अजगर को देखने के लिए लोग इकट्ठा होने लगे लेकिन किसी की हिम्मत नही हुई की अजगर को भगा सके. जिसके बाद हीरा उरांव नामक व्यक्ति ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया, कुछ देर बाद जितेंद्र सारथी भूलसीडीह गांव पहुंचे, जिस कमरे में अजगर बैठा था उसको सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया फिर उसे रेस्क्यु प्रोटेकल का पालन करते हुए थैले में डाला गया तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली, रेस्क्यू के बाद घर वालों ने जितेंद्र सारथी का धन्यवाद् ज्ञापित किया और अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया.

मृत खरगोश का नन्हे बच्चों के साथ बड़ों ने घर के बाडी में गड्ढा खोद कर पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया, घर वालों ने बताया खरगोश के साथ बच्चे हमेशा खेलते थे, अपने बच्चे समान रखते थे, इसलिए बच्चे ज्यादा दुखी हुए हैं.

जितेंद्र सारथी ने बताया पहले लोग अक्सर सांप को मार दिया करते थे पर अब सांपों को लेकर जागरूकता आई हैं, अब अगर उनके पालतू जानवरों का भी शिकार हो जाता हैं तो लोग यह समझ लेते हैं कि यह उनके आहार श्रृंखला के हिस्सा हैं तो मारने के बजाए उनको बचाने में ज्यादा विश्वास रखते हैं.

वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा
8817534455,7999622151