Home छत्तीसगढ़ AAP ने कोरबा में स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों की हड़ताल को दिया समर्थन,...

AAP ने कोरबा में स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों की हड़ताल को दिया समर्थन, कहा- मांगें करनी होगी पूरी…

316
0

आकाशवाणी.इन

भाजपा सरकार को स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगे करनी होगी पूरी-  AAP

छत्तीसगढ़/कोरबा/ 25 अगस्त 2025/ प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर हैं. और अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा हुई हैं. एनएचएम कर्मचारी संघ ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर घंटाघर में अपनी हड़ताल 8वें दिन भी जारी रखी है. कर्मचारियों ने पूरी तरह काम बंद कर रखा है. जिसके कारण शासकीय अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अधिक परेशानी हो रही है. जरूरतमंद को सरकारी समय पर इलाज नहीं मिलने से मरीज बिना इलाज के ही वापस लौट रहे हैं. कोरबा में एनएचएम कर्मचारी संघ के हड़ताल को आम आदमी पार्टी ने अपना समर्थन देकर दस सूत्रीय मांगों को जायज बताते हुए कहा है प्रदेश भर में चल रहे इस हड़ताल की वजह से आम नागरिक परेशानी झेल रही है, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की दस सूत्रीय मांगों को परेश की भाजपा सरकार तत्काल पूरा करें, ऐसा नही करने पर आंदोलन और भी उग्र रूप घारण करेगा. समर्थन के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री आनंद सिंह लोकसभा सचिव शत्रुघ्न साहू कोषाध्यक्ष लाना सिंह यूथ बैंक जिला सचिव नियाज खान और वरिष्ठ आप नेता लंबोदर भट्ट विशेष रूप से मौजूद रहे.