आकाशवाणी.इन
कोरबा, 26 अगस्त 2025/ प्रदेश के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गणेश चतुर्थी व हरितालिका व्रत के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जयसिंह अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा है कि सनातन धर्म में आदिकाल से यह परंपरा चली आ रही है कि किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत गणेश जी की पूजा-अर्चना से ही की जाती है। इसीलिए गणेश जी को समस्त देवताओं में प्रथम पूज्य होने का स्थान प्राप्त है.
श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कोरबावासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि, ऐश्वर्य, उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति व यश-कीर्ति प्राप्त होने की कामनाएं किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि गणेश चतुर्थी का यह पावन पर्व कोरबावासियों को प्रसन्नता व खुशहाली की सौगात लेकर आएगा.
हरतालिका व्रत के अवसर पर व्रती व सुहागिन महिलाओं को शुभकामानाएं व्यक्त करते हुए जयसिंह अग्रवाल ने उनके अखंड सुहागिन होने व सुखद दाम्पत्य जीवन की कामनाएं की हैं.