आकाशवाणी.इन
कोरबा, 28 अगस्त 2025/ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैन धर्म की पावन पर्व पर्युषण पर्व की कोरबा वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मानव समाज के विकास का मूल आधार परस्पर सहयोग, विश्वास और मैत्री में निहित है । जैन धर्म का यह पर्व सामाजिक संबंधों के विस्तार के साथ – साथ आत्मिक शुद्धि और वैश्विक बंधुत्व का मार्ग प्रतिपादित करता है.
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैन धर्म के पर्युषण पर्व के वास्तविक संदेश को आत्मसात करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला है। श्री अग्रवाल ने महावीर भगवान से कोरबावासियों के वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि – समृद्धि तथा दीघार्यु होने की कामना के साथ प्रार्थना किया है.