Home सक्ति शक्ति पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को पकड़ा

शक्ति पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को पकड़ा

21
0

आकाशवाणी.इन

जिले के थाना सक्ती पुलिस ने एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम संजय सहिस है, जो कसेरपारा सक्ती का निवासी है। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया है.

ये था मामला
दिनांक 22.09.2025 को प्रार्थी रूपेन्द्र सिंह सिदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भाई के नाम से मोटरसाइकिल बजाज पल्सर क्रमांक सीजी 11एके/5511 है, जिसे वे ड्यूटी आने-जाने के लिए उपयोग करते हैं। दिनांक 22.09.2025 की रात में उनके निवास के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया.

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। एक संदेही मोटरसाइकिल को चोरी करके ले जाते हुए दिखा, जो कसेरपारा निवासी संजय सहिस जैसा दिख रहा था। पुलिस ने संजय सहिस को घेराबंदी कर पूछताछ की, तो उसने मोटरसाइकिल को रेकी कर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के बताये अनुसार मोटरसाइकिल बजाज पल्सर क्रमांक सीजी 11 AK 5511, कीमती करीबन 50,000 रुपये को बरामद किया। आरोपी संजय सहिस के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध घटित करना साक्ष्य पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

इस कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती) के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक जीतकुमार जाटवर, संजीव शर्मा एवं आरक्षक यादराम चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here