Home कोरबा न्यूज़ कटघोरा में बुधवार रात चली गोली, पकड़ा गया एक आरोपी

कटघोरा में बुधवार रात चली गोली, पकड़ा गया एक आरोपी

11
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 25 सितम्बर 2025/ कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसनिया मार्ग में बुधवार देर रात गोली चलने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गोली चलाकर भाग रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया, मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कसनिया मार्ग निवासी सिकन्दर मेमन के घर के सामने से एक अज्ञात व्यक्ति फायरिंग करता हुआ गुजरा। इस दौरान दो गोलियां चली जिसमे से एक गोली शटर को पार कर गई तो वहीं दूसरी गोली घर के दरवाजे पर लगी। माना जा रहा है कि घटना का उद्देश्य दहशत फैलाना था.

फायरिंग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो घटनास्थल से कारतूस का खाली खोखा बरामद किया गया है.

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भी रात में ही कटघोरा पहुंच गए। इस घटनाक्रम से जुड़े एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने गोली चलाने के बाद भागते समय पकड़ लिया। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here