Home आस्था आस्था, शक्ति एवं भक्ति का महापर्व है नवरात्रि : पूर्व मंत्री जयसिंह

आस्था, शक्ति एवं भक्ति का महापर्व है नवरात्रि : पूर्व मंत्री जयसिंह

15
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 01 अक्टुबर 2025/ शक्ति एवं भक्ति के महापर्व नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा शहर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में विराजित दुर्गा देवी की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर कोरबावासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, प्रसिद्धि, स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं खुशहाली की कामना की.

श्री अग्रवाल ने सोमवार संध्या 07 बजे से देर रात तक शहर के विभिन्न स्थल स्वर्ण सिटी, रानी गेट, सीतामणी चौक, श्रीराम दरबार, सीएसईबी कॉलोनी (पूर्व), एमपी नगर एवं दादरखुर्द में विराजमान आदिशक्ति मॉं दुर्गा पूजा उत्सव पण्डाल पहुॅंचकर दर्शन लाभ लेते हुए आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि नवरात्रि भारतीय संस्कृति, आस्था, शक्ति एवं भक्ति का महापर्व है। शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। नवरात्रि का महापर्व संयम, वैराग्य, धैर्य, सौम्यता आदि का संदेश देता है। दुर्गा नवमी के दिन माता सिद्धिदात्री की उपासना और आराधना होती है जो सभी सिद्धियॉं प्रदान करती हैं। इस मौके पर पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, कुसुम द्विवेदी, गीता महंत, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, सुरेश पटेल, राकेश तांती, प्रेम अग्रवाल, रवि खूंटे, संजय अग्रवाल, बंटी शर्मा, जे.पी. अग्रवाल, अरुण यादव आदि उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here