आकाशवाणी.इन
कोरबा, 01 अक्टुबर 2025/ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि विजयादशमी का त्यौहार ज्ञान की अज्ञान पर, सत्य की असत्य पर, धर्म की अधर्म पर और देवत्व की दानवत्व पर विजय का प्रतीक है.
पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि दशहरा का त्यौहार हमें अपने आपको परखने का अवसर प्रदान करता है। दस सिरों वाले रावण के हनन को ही दशहरा पर्व कहा गया है। इस दिन हमें आत्मावलोकन करते हुए अपने अंदर छिपे क्रोध, काम, लोभ, मद, मोह, मानसिक विकार, अज्ञान, अहंकार, असत्य, अधर्म को त्याग कर नैतिकता का मार्ग अपनाना चाहिए। भगवान राम में आस्था रखने और उनके आदर्शो पर चलने की आवश्यकता है। यही वास्तव में विजयादशमी कहलाएगा.