Home एन टी पी सी आकर्षी कश्यप ने इंटरनेशनल टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम...

आकर्षी कश्यप ने इंटरनेशनल टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम किया रौशन…

16
0

आकाशवाणी.इन

एनटीपीसी कोरबा द्वारा समर्थित

कोरबा, 23 अक्तूबर 2025/ भारत की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप, जिन्हें एनटीपीसी कोरबा का सहयोग प्राप्त है, आकर्षी ने चेक ओपन इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है.

आकर्षी ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन कौशल और दृढ़ता का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने डेनमार्क की खिलाड़ी के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया, जो रोमांचक अंकों 20-22, 21-13, 13-21 के साथ समाप्त हुआ.

अपनी उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आकर्षी ने कहा, “यह टूर्नामेंट मेरे लिए एक उत्कृष्ट सीखने का अनुभव रहा और इसने मुझे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमूल्य एक्सपोज़र प्रदान किया है। हर मैच ने मुझे और बेहतर तैयारी करने का अवसर दिया.

आकर्षी अब एक सप्ताह तक चेक गणराज्य में नेशनल टीम के साथ प्रशिक्षण करेंगी और इसके बाद जर्मनी में होने वाले हायलो सुपर 500 टूर्नामेंट में भाग लेंगी.

अपनी सफलता पर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आकर्षी ने एनटीपीसी कोरबा का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि जिन्होंने हमेशा मेरा उत्साहवर्धन और समर्थन किया। मैं उन सभी से आशीर्वाद और सहयोग की अपेक्षा करती हूँ ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकूँ.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here