Home आस्था छठ पूजा 2025 : आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य…

छठ पूजा 2025 : आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य…

6
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 27 अक्टूबर 2025/ छठ महापर्व की पवित्रता और आस्था से ओत प्रोत माहौल में आज शहर के प्रमुख छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। सोमवार की शाम श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। जिले के सभी छठ घाटों को प्रशासन और नगर निगम द्वारा विशेष रूप से सजाया गया है। घाटों की साफ-सफाई, लाइटिंग, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं.

सुबह से ही महिलाएं व्रतधारी ‘छठी मइया’ के गीत गाते हुए पूजा सामग्री की तैयारी में जुटी रहीं। व्रती महिलाएं 36 घंटे का निर्जला उपवास रखकर सूर्य देव की आराधना के साथ परिवार में सुख-समृद्धि की कामना करती हैं.

घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही गोताखोरों की टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अर्घ्य दें और जलाशयों में अत्यधिक गहराई तक न जाएं.

कल प्रातः कालीन सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन होगा। इस दौरान श्रद्धालु एक बार फिर घाटों पर पहुंचकर उदयमान सूर्य की पूजा कर परिवार और समाज के कल्याण की कामना करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here