आकाशवाणी.इन
कोरबा, 10 नवंबर 2025/ कोरबा प्रेस क्लब, कोरबा के सदस्य युवा पत्रकार अनूप जायसवाल का आकस्मिक दुःखद निधन की खबर से पत्रकार जगत मे शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वे कुछ दिनों से गंभीर रूप से अस्वस्थ थे, जिन्हें गहन उपचार के लिए अपोलो अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी उन्हे बचाया नहीं जा सका। और उन्होंने अपोलो अस्पताल में 9 नवंबर रविवार की रात अंतिम सांस ली, स्व: श्री जायसवाल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं. आकाशवाणी.इन न्यूज़ परिवार पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है.