Home छत्तीसगढ़ फंदे से लटकती मिली रिटायर्ड ASI के बेटे की लाश…

फंदे से लटकती मिली रिटायर्ड ASI के बेटे की लाश…

49
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 12 नवंबर 2025/ कोरबा जिले में एक रिटायर्ड ASI के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 10 नवंबर की शाम प्रगति नगर कॉलोनी स्थित आवास (क्रमांक MQ-834) में फणीभूषण ध्रुव उर्फ दादू (32 साल) की फंदे से लटकती लाश मिली.

मामला दीपका थाना क्षेत्र का है जहाँ पुलिस को युवक के कमरे से शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी मिली हैं। फणीभूषण के पिता कलम सिंह ध्रुव सहायक उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उसका भाई लक्ष्मी नारायण ध्रुव कोरबा पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है घर में फणीभूषण की शादी को लेकर बात भी चल रही थी.

जानकारी के अनुसार, फणीभूषण निजी कंपनी में जॉब कर रहा था। 10 नवंबर को वह अपने कमरे में अकेला था। जब काफी समय तक वह बाहर नहीं आया, तो परिजनों और पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही दीपका पुलिस बल और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा की कार्यवाही शुरू की। फणीभूषण द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों के अनुसार, उसकी शादी नहीं हुई थी और विवाह की तैयारियां चल रही थीं। इस घटना से परिवार सदमे में है.

घटना की जानकारी मिलने पर कॉलोनीवासी और मृतक के शुभचिंतक भी मौके पर पहुंचे। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। अगले दिन पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार उसके गृह ग्राम लालपुर लोरमी में किया गया. आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। दीपका पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here