Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग, देखें आदेश...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग, देखें आदेश कॉपी…

49
0

आकाशवाणी.इन

रायपुर, 28 नवंबर 2025/ साय सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। 13 आईएएस अफसरों की नई पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक, आईएएस शिखा राजपूत तिवारी को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

आईएएस शिखा राजपूत तिवारी, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा एवं अति. प्रभार आयुक्त आयुष को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, छग राज्य निर्वाचन आयोग के पद पर पदस्थ किया गया है। आईएएस डॉ. प्रियंका शुक्ला, आयुक्त-सह-संचालक, स्वास्थ्य सेवायें तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

आईएएस किरण कौशल, प्रबंध संचालक मार्कफेड एवं अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव मंत्रालय पदस्थ किया गया है। आईएएस पदुम सिंह एल्मा, संचालक महिला एवं बाल विकास तथा अति. प्रभार प्रबंध संचालक छग खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, छग बेवरेजेस कार्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

आईएएस पदुम सिंह एल्मा द्वारा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड तथा प्रबंध संचालक, छग बेवरेजेस कार्पोरेशन का कार्यभार ग्रहण करने पर आईएएस आर. संगीता, सचिव वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग तथा अति. प्रभार आबकारी आयुक्त, प्रबंध संचालक, छग बेवरेजेस कार्पोरेशन एवं प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड केवल प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड एवं प्रबंध संचालक, छग बेवरेजेस कार्पोरेशन के अति. प्रभार से मुक्त होंगी.

आईएएस संजीव कुमार झा, संचालक समग्र शिक्षा तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक, पाठ्य पुस्तक निगम को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस जितेन्द्र कुमार शुक्ला, मिशन संचालक जल जीवन मिशन को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रबंध संचालक, मार्कफेड के पद पर पदस्थ करते हुए मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

आईएएस रितेश कुमार अग्रवाल, प्रबंध संचालक छग मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन रायपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा का अति. प्रभार सौंपा गया है। आईएएस इफ्फत आरा, अपर संभागीय आयुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर तथा अति. प्रभार अपर संभागीय आयुक्त, दुर्ग संभाग दुर्ग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

आईएएस संतन देवी जांगड़े, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, आयुष का अति. प्रभार सौंपा गया है। आईएएस सुखनाथ अहिरवार, सचिव छग राज्य निर्वाचन आयोग तथा संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here