Home आस्था सदा अच्छे कर्म करने चाहिए, क्योंकि हम जो कर्म करते हैं वैसा...

सदा अच्छे कर्म करने चाहिए, क्योंकि हम जो कर्म करते हैं वैसा ही फल वापस मिलता है: देवी तन्नू पाठक

23
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 28 नवंबर 2025/ बालकोनगर के परसाभाठा वार्ड में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा यज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को कथावाचिका देवी तन्नू पाठक का आयोजन स्थल पर आयोजन समिति समेत श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। यजमान डॉ. एमएल चंद्रा व राजेश्वरी चंद्रा ने व्यास पीठ में उनके विराजित होने पर भगवान भागवत के साथ उनका पूजन किया। तत्पश्चात व्यास पीठ से कथावाचिका देवी तन्नू पाठक जी ने अपने श्रीमुख से महात्मय कथा व शुकदेव जन्म उत्सव का वर्णन किया। देवी तन्नू पाठक जी ने कथा के दौरान सभी को सत्य मार्ग पर भगवान की सेवा करते हुए चलने और सदा अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि संसार में हम जैसा कर्म करते हैं वैसा ही फल वापस मिलता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण करते हुए पुण्य लाभ लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here