Home आस्था भगवान के भजन-कीर्तन से जीवन में प्राप्त होती है सफलता: देवी तन्नू...

भगवान के भजन-कीर्तन से जीवन में प्राप्त होती है सफलता: देवी तन्नू पाठक

21
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 30 नवंबर 2025/ संत की सेवा से भगवान मिलते है और भगवान के भजन-कीर्तन से जीवन में सफलता प्राप्त होती है, उक्त बात बालको नगर के परसा भाटा में आयोजित संगीत में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा यज्ञ के दौरान कथा वाचिका देवी तन्नू पाठक ने कही। उन्होंने आयोजन के तीसरे दिन शुक्रवार को परीक्षित कथा समेत सृष्टि प्रकरण, वाराह, कपिल चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि संसार में मोह, माया और लोभ के चक्कर में लोग फंसे हैं, भगवान के भक्ति में जुड़ेंगे तो हर कदम में सफलता मिलेगी। युवाओं को उन्होंने जुआ और नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि जहां जुआ खेला जाता है और मदिरा सेवन किया जाता है वहां कलयुग का वास होता है जिससे घर की बर्बादी और कलह होती है। इसलिए सभी को संत की सेवा से भगवान की प्राप्ति करते हुए आगे सफलता की ओर बढ़ना चाहिए। श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान आजा के तीसरे दिन देवी तन्नू पाठक के श्रीमुख से कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हुएऔर संगीतमय भजनों से नाच और झूम उठे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here