Home छत्तीसगढ़ कोरबा : खेत में काम कर रही 65 वर्षीय महिला से दुष्कर्म,...

कोरबा : खेत में काम कर रही 65 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

77
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 06 दिसम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। उरगा थाना क्षेत्र के पुरैनाखार गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला खेत में काम कर रही थी, तभी आरोपी बसंत मिरी बरपाली वहां पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद डरी सहमी महिला घर पहुंची और अपने बच्चों को पूरी बात बताई। इसके बाद महिला के बेटे और गांव वालों ने आरोपी को ढूंढकर पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की। इसके पश्चात घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बसंत मिरी बरपाली को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक आदतन नशेड़ी है और उसके आक्रामक व्यवहार से गांववाले पहले से परेशान थे। जानकारी यह भी मिली है कि आरोपी कुछ समय पहले अपने ही पिता का पैर तोड़कर घर से भागा था.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि गांव में घटना के बाद आक्रोश का माहौल है। इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here