आकाशवाणी.इन
👉पेशा कानून का ग्रामसभा आदिवासियों का सुरक्षा कवच–विधायक
👉आदिवासी पुरखों के बताए रास्ते पर चलकर पिछड़ों का करेॅ सहयोग– रेणुका राठिया
👉जल, जंगल, जमीन से आदिवासियों का बेदखली रोकने पेशा कानून लागू हो– दुबराज राठिया
कोरबा, 12 दिसंबर 2025/ कोरबा जिले के वनांचल ग्राम मदनपुर में आदिवासी समाज के महान क्रांतिकारी शहीद वीर नारायण सिंह जी के बलिदान दिवस को शहादत दिवस के रुप में अत्यंत श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि फूलसिंह राठिया विधायक रामपुर, अध्यक्षता कवित्री बाई राठिया सरपंच ग्राम पंचायत मदनपुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में बिजमोती राठिया अध्यक्ष जनपद पंचायत कोरबा, रेणुका राठिया सदस्य जिला पंचायत क्षेत्र क्रं.1, समस्त बीडीस, सरपंच गण एवं समाज प्रमुख उपस्थित रहे.

कार्यक्रम की शुरुआत समाज के आराध्य देव ठाकुर देव जी आदिवासी पुरखा शक्ति वीर नारायण सिंह की पूजा अर्चना के साथ की गई। अतिथियों का स्वागत पीला चांवल से तिलक लगाकर ,पीला गमछा से पगड़ी बांधकर तथा नन्ही बालिकाओं द्वारा स्वागत गान से किया गया। तत्पश्चात स्वागत उद्धबोधन डां.भावना राठिया द्वारा किया गया। मनमोहन सिंह राठिया ने शहीद वीर नारायण सिंह की जीवनी और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध उनके संघर्ष पर विस्तृत प्रकाश डाला.
कार्यक्रम के संबंध में आगे जानकारी देते हुए मानसिंह राठिया ने बताया कि विशिष्ट अतिथि रेणुका राठिया ने कहा कि हमारे पुरखों के बताए मार्ग पर चलकर समाज के पिछड़े लोगों को आगे बढ़ाने में सहयोग करना हमारा कर्तव्य है।दुबराज राठिया ने जल,जंगल और जमीन से आदिवासियों की बेदखली पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए पेशा कानून के पूर्ण पालन की अपील की.
मुख्य अतिथि फूलसिंह राठिया विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि पेसा कानून के अंतर्गत ग्रामसभा आदिवासियों का सशक्त सुरक्षा कवच है। उन्होंने मंच से ये भी घोषणा कि मदनपुर के कटंग जंगल में बांध निर्माण कर लगभग 300 एकड़ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। बीजेपी युवा नेता टिकेश्वर राठिया ने अपने उद्धबोधन में शहीद वीर नारायण सिंह के योगदान को याद करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। प्राथमिक, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा बहुत ही सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई.

शहादत दिवस के अवसर पर राठिया (कंवर) विकास समिति कोरबा द्वारा उपस्थित युवाओं, विद्यार्थियों के लिए कैरियर गाइडेंस का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत NEET, JEE ,PSC, CA, NURSING, ITI, POLYTECHNIC आदि विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक त्रिलोचन सिंह राठिया, मरदम सिंह राठिया, हरिहरसिंह राठिया, रामप्रसाद राठिया, श्यामलाल, रायसिंह राठिया, बालम सिंह राठिया, घुनेश्वर राठिया, चंद्रावती राठिया, शर्मीला राठिया, मंगलाई राठिया, मानकुंवर तिलकराम राठिया, फूलसिंह राठिया, गम्भीरसिंह राठिया . संतराम राठिया सरपंच कोलगा, प्रतापसिंह राठिया, धनकुंवर राठिया, पंचराम राठिया, गेवराज सिंह कंवर सरपंच ढेंगुर, परमेश्वर राठिया सरपंच केरवांद्वारी, फलमती राठिया , बीडीसी मदनपुर महेंद्र कुमार राठिया बीडीसी सोलवां, विष्णु राठिया , सरपंच सोलवां, चमरा सिंह राठिया फुलसरी, श्यामबरन राठिया सरपंच चचिया, महेत्तर राठिया सरपंच तौलीपाली, मुकेश राठिया कोटमेर, दीनानाथ राठिया सरपंच घिनारा, अभिमन्यु राठिया, राठिया (कंवर) विकास समिति के जय कृष्ण राठिया. रामलाल राठिया, सागर सिंह राठिया, सत्यपाल राठिया, ऋषि राठिया, चनेश राठिया, अशोक राठिया, यादनसिंह राठिया, करमसिंह राठिया, देवप्रसाद राठिया, कृष्णपाल राठिया, बसंतकुमार राठिया, सुरेश राठिया, ठाकुरराम राठिया, निर्मल राठिया,संजय किरण डाॅ. कुमार राठिया, संजयकिरण राठिया, कमलसिंह राठिया,राठिया, रोतन राठिया ,बीरसिंह बैगा, भैयलाल राठिया ,जगतराम राठिया, जय विकास राठिया, जयजुगल राठिया व महिला प्रकोष्ठ के डाॅ.भावना राठिया, बिमला राठिया, संतोषी राठिया, नीरा राठिया, त्रिवेणी राठिया, रामेश्वरी राठिया, चंद्रमा राठिया, चंद्रकांति, कुंतिमा राठिया व आसपास के गांव कोलगा, पसरखेत, सोलवां से बड़ी संख्या में महिला-पुरष उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन रामलाल राठिया व आभार व्यक्त कवित्री बाई राठिया सरपंच मदनपुर द्वारा किया गया।
उक्ताशय की जानकारी मानसिंह राठिया सचिव छ.ग.चंद्रवंशीय कंवर राठिया समाज उत्थान समिति ने दी.