Home ज्योतिष 15 दिसंबर सोमवार का राशिफल : भगवान की भक्ति में खूब मन...

15 दिसंबर सोमवार का राशिफल : भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा, अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे, सभी टेंशन दूर होंगे…

27
0

आकाशवाणी.इन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारा दैनिक जीवन ग्रहों की चाल से प्रभावित होता है, क्योंकि वे लगातार एक राशि से दूसरी राशि में अपनी स्थिति बदलते रहते हैं। यह बदलाव किसी के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव ला सकता है। और ऐसी चीजों को पहले से जानने से आपको अनिश्चितताओं से खुद को बचाने में मदद मिलती है.
तो आज का राशिफल पढ़ना एक अच्छी आदत की तरह है, जिसे अपनाने पर विचार किया जा सकता है। क्योंकि यह आपके जीवन के परिणामों को बदलने में मदद करेगा। एस्ट्रोटॉक पर दैनिक राशिफल विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा तैयार किया जाता है और इस प्रकार यह बहुत ही व्यावहारिक है। दैनिक राशिफल न केवल आपको बताता है कि भविष्य में आपके लिए क्या आ रहा है। बल्कि आपको ऐसे उपाय भी देता है, जिन्हें आप किसी भी नकारात्मक चीज़ से निपटने के लिए अपना सकते हैं। आज का राशिफल उन तरीकों में से एक है, जो आपके जीवन को सही दिशा में ले जाने में आपकी मदद कर सकता है। इसलिए आपको अपना दैनिक राशिफल अवश्य पढ़ना चाहिए.

मेष राशि
आपके लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। परोपकार के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको महिला मित्रों से सावधान रहना होगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिससे आपकी काफी सारी मुश्किलें भी हल होंगी। आपको आज कई काम एक साथ हाथ लग सकते हैं। बड़े बुजुर्गों की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। आप यदि शेयर मार्केट में अच्छे लाभ को लेकर इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो वह भविष्य में आपको बेहतर लाभ देगा.

वृषभ राशि
आज आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। व्यापार में आप किसी काम को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। आप दान धर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपको अपनी संतान की उलझन को दूर करने की कोशिश करें, जिसके लिए आपको उनसे बातचीत करने की आवश्यकता है। किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं.

मिथुन राशि
आपके लिए आज का दिन कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। राजनीतिक कामों में आप आगे रहेंगे। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपको एक दूसरे की कमियों को दूर करने का मौका मिलेगा। आप व्यस्तता के कारण कुछ कामों को करने में परेशान रहेंगे.

कर्क राशि
आपके लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है, इसलिए आप कोई सामान बहुत ही सोच समझकर खरीदें। नौकरी में आपको अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिल सकती है, क्योंकि आप अपने काम को लेकर काफी जिम्मेदार रहेंगे। कोई सरकारी काम यदि आपका पेंडिंग था, तो उसे पूरा करने के लिए आप मेहनत तो करेंगे, लेकिन फिर भी मुश्किलें आएंगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा.

सिंह राशि
आपके लिए आज का दिन समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके जीवन में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपनी लापरवाही के कारण कुछ मुश्किलों में आ सकते हैं। आपका किसी नए घर को खरीदने का निर्णय गलत साबित हो सकता है। यदि आपने किसी योजना में धन लगाया था, तो उसके भी फंसने की संभावना है। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आप किसी नए घर मकान आदि की प्रॉपर्टी को लेकर ढील ना दें.

कन्या राशि
आपके लिए आज का दिन सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। राजनीति में आपको किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने व्यवसाय में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा और साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्यो को करने की योजना भी बना सकते हैं। आज आपके मन में उलझनें बनी रहेगी और काफी फिट रहेंगे। आपको अपने साथी की गलतियों को समझकर दूर करने की आवश्यकता है, जिससे आपका रिश्ता बेहतर चल सकता है.

तुला राशि
आपके लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है, लेकिन आपके काम की गति तेज रहेगी, जिससे आपको अधिकारियों से भी डांट खानी पड़ सकती है। आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने अधूरे पड़े कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आप अपने जीवन में नकारात्मक विचारों को दूर ही रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है.

वृश्चिक राशि
आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आप अपने संतान की जरूरतों पर पूरा ध्यान दें और आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपके खर्चें बेतहाशा बढेंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आपके काम रुक सकते हैं, लेकिन फिर भी आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपको किसी सरप्राइज पार्टी के मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा.

धनु राशि
आपके लिए आज का दिन वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। आप किसी से बहुत ही तोल मोलकर बोले। बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे और आपकी कोई पुरानी साथी के भी जीवन में वापस आने की संभावना है, लेकिन आपको अपने वैवाहिक जीवन पर ध्यान देना होगा। राजनीति में आपके कामों की सराहना होगी और आपको कोई नया पद भी सौंपा जा सकता है.

मकर राशि
आपके लिए आज का दिन सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपकी इन्कम तो सीमित रहेगी, लेकिन आपके खर्चे बढ़ेंगे। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन होने से आप काफी खुश रहेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचान कर चलना होगा और आप कोई जोखिम में हाथ डालने से बचें। बिजनेस में भी आप थोड़ा उतार-चढ़ाव को लेकर थोड़ा टेंशन में आ सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे.

कुंभ राशि
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। यदि आपकी कोई डील अटकी हुई थी, तो उसे भी आप फाइनल करने की कोशिश करेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक होने से उनका काफी खुश रहेगा। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। धन को लेकर आपको थोड़ी योजना बनाकर चलना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन आदि मिलने से आप अच्छा फील करेंगे। पिताजी को यदि कोई शारीरिक समस्या है, तो आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लें.

मीन राशि
आपके लिए आज का दिन एक नई सफलता लेकर आने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप किसी नये वाहन की खरीददारी भी कर सकते हैं और यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन अपने घर करेंगे, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। माता जी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है, लेकिन आप वह बात उनसे तरीके से करें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here