Home छत्तीसगढ़ आयुर्वेद की चमत्कारिक पुड़िया ने 3 साल की बच्ची आर्या सोनी को...

आयुर्वेद की चमत्कारिक पुड़िया ने 3 साल की बच्ची आर्या सोनी को श्वास वाली अटैक से बचाया…

16
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 19 दिसंबर 2025/ आयुर्वेद की चमत्कारिक शक्ति ने 3 साल की बच्ची को श्वास वाली अटैक से बाहर निकालकर एक बार फिर अपना कमाल दिखाया है. यह चमत्कार उस समय सामने आया जब बच्ची की मां प्रियंका सोनी ने आयुर्वेद पर भरोसा जताने का फैसला किया और कोरबा के आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर नागेंद्र नारायण शर्मा से संपर्क किया.

कोतमा निवासी प्रियंका सोनी ने बताया कि उनकी 3 साल की बच्ची आर्या सोनी बचपन से ही श्वास संबंधी दिक्कतों से पीड़ित थी। फेफड़ा कमजोर होने की वजह से वह सांस नहीं ले पाती थी, डॉक्टर द्वारा अक्सर उसे नेबुलाइजेशन दिया जाता था, लेकिन बीमारी का कोई स्थायी समाधान नहीं मिल पा रहा था। इस बीच प्रियंका सोनी के परिचित ने उन्हें आयुर्वेद अपनाने की सलाह दी और कोरबा के आयुर्वेदाचर्य नाड़ी वैद्य डाक्टर नागेंद्र नारायण शर्मा से मिलने की सलाह दी। अपने परिचित की सलाह से प्रियंका सोनी ने भी आयुर्वेद पर भरोसा जताने का फैसला किया और कोतमा से कोरबा आकर डॉक्टर नागेंद्र नारायण शर्मा से संपर्क किया। डॉक्टर नागेंद्र नारायण शर्मा ने आर्या सोनी का प्रकृति परीक्षण किया और आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों वाली पुड़िया देना शुरू किया, इस पुड़िया को आर्या सोनी को 1 महीने तक दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप वह पूरी तरह से स्वस्थ हो गई। अब आर्या सोनी को श्वास वाली अटैक नहीं आती है और वह अपना जीवन सामान्य रूप से जी रही है। आयुर्वेद चमत्कार के बारे में डॉक्टर नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद में प्रकृति की शक्ति है, जो हमें बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकती है। इस मामले में, हमने जड़ी बूटियों का उपयोग करके बच्ची के फेफड़ों को मजबूत बनाने और श्वास वाली अटैक को रोकने में सफलता प्राप्त की। यह मामला आयुर्वेद की चमत्कारी शक्ति का एक और उदाहरण है, जो हमें प्रकृति की शक्ति और आयुर्वेद के महत्व को समझने में मदद कर सकता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर नागेंद्र नारायण शर्मा की यह उपलब्धि न केवल आर्या और उसके परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए भी एक प्रेरणा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here