आकाशवाणी.इन
गरियाबंद, 25 दिसंबर 2025/ कल्प कुंभ नगरी राजिम को नगर पालिका का दर्जा मिल गया है। शासन ने नगर पंचायत से नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, राजिम का मौजूदा सीमा क्षेत्र ही नगर पालिका की सीमा रहेगा। इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग ने आधिकारिक रूप से आदेश जारी किया है.
राजिम नगर पालिका बनने से शहर के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है.