Home छत्तीसगढ़ BREAKING : कोरबा के ज्वेलर्स दुकान में लगी भीषण आग, कई दुकान...

BREAKING : कोरबा के ज्वेलर्स दुकान में लगी भीषण आग, कई दुकान चपेट में…

77
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 29 दिसंबर 2025/ आज सोमवार की सुबह पावर हाउस रोड स्थित एस एस प्लाजा में संचालित पद्मिनी ज्वेलर्स दुकान के ऊपरी तल की दुकान में अल सुबह आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते तेजी से फैलने लगी। बगल की दुकानों तक आग ना पहुंच सके, इसके लिए लोगों ने समान हटाना शुरू किया.

मिली जानकारी के अनुसार आसपास कुछ दुकान आग की चपेट में आने बाद पूरी तरह से खाक हो गई जिससे खतरा बढ़ गया है। सूचना दिए जाने के बाद सीएसईबी की डीएसपीएम इकाई से दमकल के साथ कर्मचारी पहुंचे हैं जो आग पर नियंत्रण करने का प्रयास कर रहे है.

आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन के अधिकारियों ने जिले के कुछ और उपक्रमों से दमकलों की व्यवस्था करने की बात कही है। आग लगने की प्रारंभिक बजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र के आसपास काफी संख्या में लोगों का भीड़ लगना शुरू हो गया है जिसे देखते हुए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here