Home ज्योतिष 02 दिसंबर शुक्रवार का राशिफल : आपकी सोच की तारीफ होगी, विवाह...

02 दिसंबर शुक्रवार का राशिफल : आपकी सोच की तारीफ होगी, विवाह की बात पक्की होगी और सफलता कदम चूमेगी…

28
0

आकाशवाणी.इन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारा दैनिक जीवन ग्रहों की चाल से प्रभावित होता है, क्योंकि वे लगातार एक राशि से दूसरी राशि में अपनी स्थिति बदलते रहते हैं। यह बदलाव किसी के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव ला सकता है। और ऐसी चीजों को पहले से जानने से आपको अनिश्चितताओं से खुद को बचाने में मदद मिलती है.

तो आज का राशिफल पढ़ना एक अच्छी आदत की तरह है, जिसे अपनाने पर विचार किया जा सकता है। क्योंकि यह आपके जीवन के परिणामों को बदलने में मदद करेगा। एस्ट्रोटॉक पर दैनिक राशिफल विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा तैयार किया जाता है और इस प्रकार यह बहुत ही व्यावहारिक है। दैनिक राशिफल न केवल आपको बताता है कि भविष्य में आपके लिए क्या आ रहा है। बल्कि आपको ऐसे उपाय भी देता है, जिन्हें आप किसी भी नकारात्मक चीज़ से निपटने के लिए अपना सकते हैं। आज का राशिफल उन तरीकों में से एक है, जो आपके जीवन को सही दिशा में ले जाने में आपकी मदद कर सकता है। इसलिए आपको अपना दैनिक राशिफल अवश्य पढ़ना चाहिए.

मेष  राशि
आपके लिए आज का दिन परोपकार के कार्यो में बढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा. आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं. आप अपने दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं. आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है. आपने यदि खानपान में बदलाव किया, तो पेट संबंधित समस्या आपको परेशान करेंगी. यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें..

वृषभ राशि
आपके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें. वाहनों का प्रयोग आपको सावधानी से करना होगा. आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों की चालों को समझना होगा. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है. संतान को आप किसी एक्टिविटी को ज्वाइन करा सकते हैं. सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत जारी रखें.

मिथुन राशि
आपके लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आप नौकरी में मनमुताबिक लाभ मिलने से काफी खुश रहेंगे. आप अपने शत्रुओं के भी मित्र बन सकते हैं, लेकिन फिर भी आप उन पर भरोसा न करें. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा. आप संतान को कहीं बाहर जाकर पढ़ाई करने के लिए भेज सकते हैं. आप जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग आदि पर लेकर जा सकते हैं.

 कर्क राशि
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. संतान को यदि कोई सेहत संबंधित समस्या थी, तो वह भी ठीक होगी, लेकिन आप अपनी जल्दबाजी की आदत के कारण किसी समस्या में आ सकते हैं. आप अपने कामों को लेकर लापरवाही न दिखाएं. आपको दिखावे के चक्कर में पड़ने से बचना होगा. आप किसी से काम को लेकर हामी न भरें, नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी. आप किसी नए बिजनेस के लिए पार्टनरशिप कर सकते हैं.

सिंह राशि

आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत की आवश्यकता है, तभी उन्हें बेहतर रिजल्ट मिलेंगे. आपको अपनी किसी भी बात को लेकर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं. आप नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं और किसी दूसरी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे.

कन्या राशि

आपके लिए आज का दिन सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है. किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से आपका मन काफी खुश रहेगा. आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे. आप किसी अजनबी की बातों में न आएं. आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से भी सावधान रहना होगा. संतान आपसे किसी नए वाहन की खरीद के लिए बात कर सकती है. आप अपने ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से मेल-मिलाप करने जा सकते हैं.

तुला राशि

आपके लिए आज का दिन व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है और आपकी आय में वृद्धि होगी. रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. किसी पारिवारिक मामले को लेकर आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न लें. व्यापार में अच्छे लाभ मिलेंगे. सेहत में चल रहा उतार-चढ़ाव भी काफी हद तक दूर होगा. माता-पिता से आपकी अच्छी बॉन्डिंग रहेगी और आप उनकी सेवा भी करेंगे.

वृश्चिक राशि

आपके लिए आज का दिन धन के मामले में बढ़िया रहने वाला है. आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी. शेयर मार्केट से जुड़े लोग बड़ा निवेश कर सकते हैं. आप अपने घर के रिनोवेशन की प्लानिंग करेंगे. किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुश होंगे. वाहनों का प्रयोग संभलकर करें. बिजनेस में आपकी दीर्घकालिक योजना को गति मिलेगी.

धनु राशि

आपके लिए आज का दिन ऊर्जावान रहेगा. आप अपने कामों से अच्छा मुकाम हासिल करेंगे. समय का सही उपयोग करें. बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है. खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है. आप शौक-मौज पर खर्च करेंगे, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.

मकर राशि

आज का दिन चिंताग्रस्त रह सकता है, क्योंकि पुरानी समस्याएं उभर सकती हैं. आंखों का खास ध्यान रखें. संतान की पढ़ाई पर नजर रखें. खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है. किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. किसी अनजान से लेनदेन न करें..

कुंभ राशि

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए ठीक रहेगा. प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी. खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है. यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी. दूर रह रहे परिजन से खुशखबरी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे.

मीन राशि

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी सोच की तारीफ होगी. सेहत में सुधार होगा. सरकारी योजना में निवेश लाभकारी रहेगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी जरूरी है, क्योंकि विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here