Home छत्तीसगढ़ KORBA : कुएं में डूबने से 4 साल के मासूम की मौत,...

KORBA : कुएं में डूबने से 4 साल के मासूम की मौत, शव से लिपटकर बिलखती माँ …

61
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 09 जनवरी 2026/ कोरबा में बुधवार को 4 साल के बच्चे की कुएं में डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ नहाते समय डूब गया। उसे डूबता देख बाकी बच्चे डरकर मौके से भाग गए और परिजनों को सूचना दी। लेकिन जब तक वे पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। घटना मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे के नाम प्रशांत यादव है। जो कि माता-पिता के साथ दादर बस्ती के दामाद मोहल्ले में रहता था। दादर पीएम आवास के सामने कुआं है। दोपहर को प्रशांत दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। इस दौरान वह डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही माता-पिता मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने शव को बाहर निकाला। इस दौरान प्रशांत की मां शव से लिपटकर रोते नजर आई। फिलहाल, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है.

दरअसल, प्रशांत के पिता सावन यादव राजमिस्त्री हैं। वह पत्नी प्रतिमा यादव के साथ काम पर गए थे। जबकि प्रशांत की बहन प्रभा यादव स्कूल गई थी। दोपहर को प्रशांत बस्ती के कुछ बच्चों के साथ खेलने निकला। खेलते-खेलते वे बस्ती से लगे दादर पीएम आवास के पास एक कुएं में नहाने चले गए। कुएं की गहराई लगभग 9 फीट है। कुछ बच्चे उसमें कूदकर नहाने लगे। उन्हें देखकर प्रशांत भी नहाने के लिए उतरा और डूबने लगा। उसे डूबता देख बाकी बच्चे डरकर मौके से भाग खड़े हुए। बच्चों ने बाद में परिजनों को घटना की सूचना दी.

मौके पर पहुंचे ग्रामीण और परिजनों ने प्रशांत को कुएं से बाहर निकाला। उन्होंने उसे जीवित समझकर पेट को दबाकर मुंह से पानी निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। लोगों को लगा कि उसकी मौत हो चुकी है। जिसके बाद मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी गई।इधर, घटना की जानकारी मिलते ही प्रशांत के माता-पिता भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान मां शव से लिपटकर रोते दिखी। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशांत पहले भी अपनी दादी के साथ इस कुएं में नहाने आ चुका था। यह कुआं अक्सर बस्ती के लोगों की ओर नहाने के लिए उपयोग किया जाता है।इस मामले में मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि मृतक मासूम कुछ बच्चों के साथ नहाने के लिए आया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here