Home छत्तीसगढ़ कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने किया प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारी-कर्मचारी अस्थायी...

कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने किया प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारी-कर्मचारी अस्थायी रूप से स्थानांतरित

85
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा,10 जनवरी 2026/ जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ कुछ अधिकारी एवं कर्मचारियों का अस्थायी स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा। संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देने के निर्देश दिए गए हैं.

जारी आदेश के अनुसार—

सउनि लक्ष्मी प्रसाद कुरे को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना पसान में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है. प्रधान आरक्षक 318 धनंजय तिवारी को चौकी मोरगा से थाना सिविल लाइन रामपुर स्थानांतरित किया गया है। प्रधान आरक्षक 73 शैलेन्द्र भोसले को थाना पसान से चौकी मोरगा में पदस्थ किया गया है.

प्रधान आरक्षक 316 जय प्रकाश यादव को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना उरगा भेजा गया है। महिला आरक्षक 864 अनुराधा कंवर को थाना श्यांग से रक्षित केंद्र कोरबा में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश दिनांक 08 जनवरी 2026 से प्रभावशील है.

आदेश की प्रतिलिपि समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, रक्षित निरीक्षक, संबंधित थाना-चौकी प्रभारियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को सूचनार्थ एवं पालनार्थ प्रेषित की गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here