आकाशवाणी.इन
कोरबा, 14 जनवरी 2026/ कोरबा जिले के सिंगापुर क्षेत्र मे मंगलवार दोपहर एक घर के किचन में सिलेंडर के पीछे फन फैलाए हुए नाग बैठा था, रसोई में खाना बनाने के लिए जब महिला (अर्चना कंवर) पहुंची तो नाग के फुंकार की आवाज सुनकर घबरा गई, जब उनकी नज़र फन फैलाए बैठे नाग पर पड़ी तो डर से बाहर निकल गई, महिला ने तुरंत पड़ोसियों को बुलाया, लेकिन किसी ने भी नाग सांप को बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटाई,

जिसके बाद वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अनहोनी से पहले ही पूरी सावधानी व कुशलता के साथ नाग का सुरक्षित रेस्क्यू किया,उन्होंने सांप को विशेष उपकरणों की मदद से पकड़कर थैले में सुरक्षित रखा, जिससे घर के सभी सदस्यों ने राहत की सांस ली, रेस्क्यू के बाद नाग को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया.
इस दौरान जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की कि इस तरह की स्थिति में घबराएं नहीं, सांप को नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत वन विभाग के रेस्क्यू टीम के हेल्प लाइन नंबर 8817534455 पर सूचना दें.