Home छत्तीसगढ़ सफलता की कहानी : सम्मान निधि योजना ने बदल दी ज़िंदगी, आत्मनिर्भर...

सफलता की कहानी : सम्मान निधि योजना ने बदल दी ज़िंदगी, आत्मनिर्भर बने सीताराम

7
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 16 जनवरी 2026/ कोरबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गढ़उपरोड़ा के निवासी सीताराम पिता सेवकराम, जाति कंवर, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं। योजना के तहत उन्हें प्रतिवर्ष 6000 रुपये की राशि प्राप्त होती है, जिसने उनके जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाया है.

पहले उन्हें खेती के लिए खाद-बीज खरीदने और अन्य कृषि कार्यों के लिए कर्ज का सहारा लेना पड़ता था, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ जाता था। लेकिन सम्मान निधि मिलने के बाद उनकी मूल जरूरतें बिना कर्ज के पूरी होने लगी हैं। अब वे समय पर कृषि सामग्री खरीद पाते हैं और खेती में लगने वाला खर्च भी आसानी से संभल जाता है.

किसान सीताराम ने बताया कि योजना की मदद से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आत्मनिर्भर बनते जा रहे हैं। खेती की बेहतर व्यवस्था के कारण अब उनकी आमदनी पहले से अधिक हो रही है। सम्मान निधि योजना ने उन्हें कर्ज के चक्र से बाहर निकालकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here