Home छत्तीसगढ़ स्टार किड्ज़ इंग्लिश मीडियम स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों की सांस्कृतिक...

स्टार किड्ज़ इंग्लिश मीडियम स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन

6
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 17 जनवरी 2026/ शहर के स्टार किड्ज़ इंग्लिश मीडियम स्कूल में सत्र 2026-27 का वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला अभियोजन अधिकारी नंद कुमार पटेल व विशेष अतिथि सहायक जिला अभियोजन अधिकारी वाईआर जायसवाल उपस्थित रहे। अतिथियों का पुष्पगुच्छ व स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। दीप प्रज्वलन व स्वागत भाषण के बाद कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुती दी, उनके साथ परिजन ने भी विभिन्न प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के दौरान वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे नर्सरी से रचित शर्मा, केजी-1 से अवनीश पाण्डेय, केजी-2 से अनुमान, कक्षा-1 से शिवाश, सताक्षी, सुनैना, मान्या, मेघा, भाग्य श्री, उपासना, दिव्याश, रियांश, ओमप्रकाश समेत अन्य सभी विजेता छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यालय की डायरेक्टर इंदु कश्यप ने अपने उद्बोधन में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियाँ बच्चों के आत्मविश्वास व व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रिंसिपल वंदना आदित्य सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here