Home छत्तीसगढ़ “माँई G” घंटाघर में सजाएँगी “व्यंजनों की बगिया”, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की बिखरेगी...

“माँई G” घंटाघर में सजाएँगी “व्यंजनों की बगिया”, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की बिखरेगी खुशबु…

11
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 17 जनवरी 2026/ महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही माँई G फाउंडेशन सोसायटी द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों, संस्कृति और परंपरा के संवर्धन के उद्देश्य से एक दिवसीय विशेष आयोजन “व्यंजनों की बगिया” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 18 जनवरी 2026 (रविवार) को घंटाघर स्थित ओपन थिएटर में सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होगा.

आयोजन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों के विविध स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें चीला, फरा, अइरसा, पीडिया, पपची, देहरौरी, बड़ी, बिजौरी, दही-मिर्ची सहित अन्य पारंपरिक स्वाद शामिल रहेंगे। यह व्यंजन मेला छत्तीसगढ़ी खानपान को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा.

कार्यक्रम के दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मनोरंजक एवं पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें फुगड़ी, खो-खो, कुर्सी दौड़, पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी वेशभूषा प्रतियोगिता एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की थाली सजाओ प्रतियोगिता शामिल हैं.

शाम 4 बजे से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को समर्पित विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। प्रसिद्ध लोक कलाकार पूजा दीवान द्वारा पंडवानी की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकगीत एवं नृत्य, जैसे सुआ, गेड़ी, करमा, ददरिया, छेरछेरा आदि की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी.

माँई G फाउंडेशन सोसायटी के पदाधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति, व्यंजन और लोककला को प्रोत्साहित करें तथा महिलाओं के स्वावलंबन की इस पहल को सफल बनाएं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here