Home छत्तीसगढ़ पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से लाभान्वित हुए किसान रामप्रकाश कश्यप, केंद्र में...

पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से लाभान्वित हुए किसान रामप्रकाश कश्यप, केंद्र में त्वरित व पारदर्शी व्यवस्था का मिला लाभ

5
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 21 जनवरी 2026/ पाली विकासखण्ड के गांव मांगामार के किसान रामप्रकाश कश्यप ने इस वर्ष अपनी 3.5 एकड़ जमीन से उपजाए गए धान को धान खरीदी केंद्र चैतमा में बेचकर सफल धान बिक्री पूरी की.

रामप्रकाश कश्यप ने ऑनलाइन टोकन के माध्यम से कुल 75 क्विंटल धान केंद्र पर विक्रय किया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टोकन कटाने की प्रक्रिया सरल और समयबद्ध थी, जिससे धान की खरीद तेजी और सुविधा के साथ संपन्न हुई। किसान ने छत्तीसगढ़ शासन की ’त्वरित और पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था’ की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया.

उन्होंने बताया कि इससे उन्हें अपने धान का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हुआ। यह प्रक्रिया राज्य सरकार की तकनीकी पहल और पारदर्शिता के तहत संचालित की गई, जिससे किसानों को अपने उपज का मूल्य सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से प्राप्त करने का अवसर मिला.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here