Home छत्तीसगढ़ KORBA BREAKING:नकाबपोश बदमाशों ने बुज़ुर्ग महिला को हसिया दिखाकर लूटा, बेटे-बहू को...

KORBA BREAKING:नकाबपोश बदमाशों ने बुज़ुर्ग महिला को हसिया दिखाकर लूटा, बेटे-बहू को कमरे में बंद किया

25
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 24 जनवरी 2026/ जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसड़ीपारा मोंगराबस्ती में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। स्कूल के पीछे रहने वाली सोना बाई के घर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच दीवार फांदकर तीन नकाबपोश बदमाश घुस आए.

बदमाशों ने कमरे में सो रही सोना बाई को जगाकर उसके गले में हसिया रखकर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान घर के दूसरे कमरे में सो रहे उसके बेटा-बहू के कमरे का दरवाज़ा बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया गया.

इसके बाद आरोपियों ने महिला से पैसे के बारे में पूछताछ की। घर में बड़ी रकम नहीं होने की बात कहने पर बदमाशों ने कमरे की तलाशी ली, जहां एक पेटी से 5,500 रुपए नकद मिले। इसके साथ ही बदमाश महिला का मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गए.

घटना के दौरान बाहर मोटरसाइकिल के चलने की आवाज भी सुनी गई। बदमाशों के भागने के बाद सोना बाई के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी मिली। इसके बाद दरवाज़े पर लगे ताले को तोड़कर बेटे-बहू को बाहर निकाला गया.

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता की रिपोर्ट पर बांकीमोंगरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा अज्ञात नकाबपोश आरोपियों की तलाश में जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here