आकाशवाणी.इन
आज चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में स्थित हैं.
मेष राशि
आज करियर के प्रयासों में सफलता मिलेगी और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला न लें.
वृषभ राशि
आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की संभावना है और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
मिथुन राशि
दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है.
कर्क राशि
जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आने के संकेत हैं। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन लव लाइफ में सावधानी बरतें.
सिंह राशि
कारोबार में आर्थिक लाभ के योग हैं और सोचे हुए काम पूरे होंगे। हालांकि, सेहत और ईगो (अहंकार) पर नियंत्रण रखना जरूरी है.
कन्या राशि
नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा और प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
तुला राशि
करियर में लाभदायक मौके मिलेंगे और पुरानी उलझनों का समाधान होगा। हालांकि, धन के निवेश में आज सावधानी बरतें.
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और योजनाओं के अनुसार काम पूरे होंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है.
धनु राशि
भाग्य का साथ मिलेगा और कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। लव लाइफ खुशहाल रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी.
मकर राशि
विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। पैतृक संपत्ति के मामलों में जीत मिल सकती है और करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे.
कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव हो सकता है। जोखिम भरे कामों से बचें और वाणी पर संयम रखें.
मीन राशि
व्यावसायिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी और धन लाभ के योग हैं। संतान के करियर को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है.