Home छत्तीसगढ़ बीजापुर-सुकमा में DRG और नक्सलियों की भीषण मुठभेड़, दो माओवादी ढेर होने...

बीजापुर-सुकमा में DRG और नक्सलियों की भीषण मुठभेड़, दो माओवादी ढेर होने की खबर

9
0

आकाशवाणी.इन

बीजापुर, 29 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जिले के दक्षिण क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर डीआरजी (DRG) की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था.

सूत्रों के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे सुकमा-बीजापुर सीमा के गुडराज गुडेम इलाके में डीआरजी जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी शुरू हो गई, जो अब तक जारी है। इस मुठभेड़ में दो नक्सली कैडर के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ स्थल से हथियार बरामद होने की भी सूचना मिली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है। ऑपरेशन समाप्त होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर मुठभेड़ की पुष्टि की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here