Home राष्ट्रीय समाचार राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

1
0

आकाशवाणी.इन

नई दिल्ली, 30 जनवरी 2026/ महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर जाकर उन्हें नमन किया। प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे। सभी ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों को याद किया। इस दौरान देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा.

प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘पूज्य बापू ने मानवता की रक्षा के लिए हमेशा अहिंसा पर बल दिया। इसमें वह शक्ति है, जो बिना हथियार के दुनिया को बदल सकती है.
अहिंसा परमो धर्मस्तथाऽहिंसा परन्तपः। अहिंसा परमं सत्यं यतो धर्मः प्रवर्तते.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here