आकाशवाणी.इन
कोरबा, 03 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला कोरबा द्वारा प्रकाशित वर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन 2 फरवरी को जिलाध्यक्ष मानसिंह राठिया के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय के कर कमलों से गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष मानसिंह राठिया ने बताया कि इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपाध्याय ने शिक्षक संघ कि इस पहल की सराहना करते हुए शुभकामनाओं के साथ कहा कि इस प्रकार के कैलेंडर शिक्षकों को शैक्षणिक,प्रशासनिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सुव्यवस्थित जानकारी प्रदान करते हैं तथा समय प्रबंधन में सहायक सिद्ध होते हैं.
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मानसिंह राठिया, ,संभाग अध्यक्ष तरुण सिंह राठौर, संभागीय संगठन मंत्री शंकर दयाल साव, उपाध्यक्ष राधा रमण श्रीवास, जिला कोषाध्यक्ष छोटेलाल पटेल, सचिव हबेलसिंह सिंह अघरिया ,करतला ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्रकुमार चंद्रा, सुखीराम यादव, गोरेलाल साहू, रामनारायण राजवाड़े सुभाष चंद्र डडसेना, ज्योति सिंह, कुमारेश गौतम, सुरेंद्र कुमार कंवर, विजय लाल बंजारे, समय लाल यादव, हेम सिंह कंवर, गुलाब दास महंत, सुरेश कुमार सराफ, राधेश्याम पटेल, विनयसिंह, विनोद जायसवाल, राजू पुरी गोस्वामी, राजेश तिवारी, गजानंद दुबे, दयाशंकर साहू, आर डी श्रीवास सहित शिक्षक साथी उपस्थित रहे.
संघ के सभी पदाधिकारियों ने बताया कि यह कैलेंडर शिक्षकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है जिसमें शैक्षणिक सत्र ,अवकाश, महत्वपूर्ण तिथियां एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी सम्मिलित है ।अंत में संघ द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी उपाध्याय जी का आभार व्यक्त किया गया तथा सभी शिक्षकों के उज्जवल भविष्य एवं सफल शैक्षणिक सत्र की कामना की गई.
उक्ताशय की जानकारी जिला अध्यक्ष मानसिंह राठिया द्वारा दी गई.