आकाशवाणी.इन
कोरबा, 06 फरवरी 2026/ महाराणा प्रताप भवन में क्षत्रिय करणी सेना कोरबा ने संघ के जिला अध्यक्ष बिपिन सिंह के नेतृत्व मे USG रेगुलेशन को वापस लेने व संवैधानिक कसौटी पर पुनः समीक्षा किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया.
संवैधानिक समानता और न्याय की रक्षा के लिए क्षत्रिय करणी सेना का संकल्प.

क्षत्रिय करणी सेना ने ज्ञापन के माध्यम से USG रेगुलेशन कानून को लागू करने से होने वाले नुक्सान एवं किसी एक वर्ग को सिमित करके भेदभाव करना बताया, साथ ही USG कानून सबपर बराबर और सामान रूप से लागु करने की बात कही.
भारत संविधान मे निहित समानता, न्याय एवं प्राकृतिक न्याय की सिद्धांतो के अलोक मे USG कानून को पुनः समीक्षा कर इसे जल्द से जल्द वापस लेने की निवेदन की है.
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से क्षत्रिय करनी सेना जिला उपाध्यक्ष अमन सिंह राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी शुधांशु सिंह राणा, अमरीश सिंह, आदर्श सिंह राजपूत, क्षत्रिय समाज के सभी वरिष्ठ जन, मातृशक्ति एवं युवा साथी शामिल रहे.