Home बॉलीवुड वैलेंटाइन डे स्पेशल: प्यार की खामोश उलझनों को बयां करता “ना जाने...

वैलेंटाइन डे स्पेशल: प्यार की खामोश उलझनों को बयां करता “ना जाने कौन आ गया”

3
0

आकाशवाणी.इन

इस वैलेंटाइन डे बदलेगी रोमांस की परिभाषा: ‘ना जाने कौन आ गया’ का पोस्टर रिलीज़, 6 मार्च को सिनेमाघरों में

मुंबई: वैलेंटाइन डे का मौसम जहां गुलाब, चॉकलेट और इज़हार-ए-मोहब्बत से सराबोर होता है, वहीं इसी खास मौके पर हिंदी रोमांटिक फिल्म ‘ना जाने कौन आ गया’ का पोस्टर रिलीज़ कर मेकर्स ने प्यार की एक अलग और गहरी परिभाषा पेश की है.

सेक्रेड गेम्स फेम अभिनेता जतिन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी स्टारर यह फिल्म दर्शकों को एक संवेदनशील, भावनात्मक और आज के दौर की जटिल प्रेम कहानी की पहली झलक देती है.

फिल्म का पोस्टर एक ऐसे रिश्ते की खामोश गहराई को दर्शाता है, जो बाहर से परफेक्ट दिखता है लेकिन भीतर कई अनकहे सच और अधूरे एहसास समेटे हुए है। इसकी सादगी और भावनात्मक प्रभाव कहानी की उस उलझन की ओर इशारा करता है, जहां प्यार, दूरी और अनिश्चितता आपस में टकराते हैं और कई सवाल छोड़ जाते हैं.

यह फिल्म आज के दौर के रिश्तों को टटोलती है, जहां भावनाएं पहले से ज्यादा जटिल हो चुकी हैं और कमिटमेंट की परिभाषाएं लगातार बदल रही हैं। वैलेंटाइन डे पर पोस्टर का रिलीज होना इसलिए भी खास है क्योंकि यह फिल्म पारंपरिक रोमांस से हटकर रिश्तों की वास्तविकता को सामने लाती है.

फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के खूबसूरत लोकेशंस भीमताल और नैनीताल में की गई है, जो कहानी की भावनात्मक परतों को और भी खूबसूरती से उभारते हैं.

निर्माता विपुल धवन कहते हैं, “‘ना जाने कौन आ गया’ कोई पारंपरिक लव स्टोरी नहीं है। पोस्टर उस खामोश भावनात्मक उलझन को बेहद खूबसूरती से दर्शाता है। यह उन अनकहे जज़्बातों की झलक है, जो अक्सर रिश्तों में शब्दों से परे होते हैं।” लेखक-निर्देशक विकास अरोड़ा का मानना है, “आज का प्यार सीधी रेखा में नहीं चलता। कई बार खामोशी शब्दों से ज्यादा कुछ कह जाती है। वैलेंटाइन सीज़न में पोस्टर रिलीज़ करना खास है, क्योंकि यह फिल्म रोमांस पर नए सिरे से सोचने को मजबूर करती है.”

धवन फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण विपुल धवन और पूजा अरोड़ा ने किया है। निर्देशन और एडिटिंग विकास अरोड़ा ने की है, जबकि कहानी, पटकथा और संवाद अमल सिंह और विकास अरोड़ा ने लिखे हैं। संगीत देवेंद्र अहिरवार, प्रिनी सिद्धांत माधव और कार्तिक कुश ने दिया है। संवेदनशील कहानी, प्रभावशाली अभिनय और रिश्तों की नई परिभाषा के साथ ‘ना जाने कौन आ गया’ 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस वैलेंटाइन डे, प्यार सिर्फ महसूस नहीं होगा, बल्कि सवाल भी करेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here