Home छत्तीसगढ़ SAKTI : 14 लीटर महुआ व 14 बोतल देशी प्लेन शराब के...

SAKTI : 14 लीटर महुआ व 14 बोतल देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

4
0

आकाशवाणी.इन

सक्ती, 14 फरवरी 2026/ सक्ती पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण अपराध क्रमांक 73/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 14 लीटर कच्ची महुआ शराब और 14 नग देशी प्लेन शराब बरामद की है, जिसकी कुल कीमत 4,640 रुपये बताई गई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ, सट्टा और नशे के कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना सक्ती द्वारा सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन किया जा रहा था.

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नया बस स्टैंड सक्ती के पास एक व्यक्ति द्वारा अधिक मात्रा में शराब बिक्री के लिए रखी गई है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में विधिवत रेड कार्रवाई की। मौके पर घेराबंदी कर राजेश लहरे (उम्र 34 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 14, बेरिवाली मंदिर के पास, सक्ती को पकड़ा गया.

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अलग-अलग प्लास्टिक बोतलों में भरी 14 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 1,400 रुपये तथा 14 नग देशी प्लेन शराब, कीमत लगभग 3,240 रुपये जब्त की गई। शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिए जाने पर आरोपी द्वारा किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित में बताया गया.

इसके बाद पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मौके पर ही शराब जब्त कर ली और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here