Home छत्तीसगढ़ पाली महोत्सव 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, कलेक्टर और एसपी ने...

पाली महोत्सव 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, कलेक्टर और एसपी ने आयोजन स्थल का किया निरीक्षण

2
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 14 फरवरी 2026/ दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 और 16 फरवरी को आयोजित होने वाले महोत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा समन्वित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, वीआईपी सेक्शन, विभागीय स्टॉल, पार्किंग और बेरिकेडिंग की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजन स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी विभाग की टीमों को सतर्क रखने को कहा। पेयजल, शौचालय और कलाकारों के ठहरने की व्यवस्थाएं भी सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए.

कलेक्टर ने 15 फरवरी की सुबह प्रस्तावित साइकिल रेस प्रतियोगिता और शाम को शिव मंदिर घाट पर होने वाली भव्य शिव आरती एवं दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि पूरे आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन प्रभावी ढंग से बनाए रखा जा सके.

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव, एसडीएम पाली रोहित कुमार सहित शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, खाद्य और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here