आकाशवाणी.इन
कोरबा, 21 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरगा चौकी इलाके में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केंदई हसदेव पुल के पास हाइवा और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि हाइवा वाहन में चावल लोड था, जबकि पिकअप वाहन में सब्जियां भरी हुई थीं। तेज रफ्तार के कारण हसदेव पुल के मोड़ पर हाइवा ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हाइवा अनियंत्रित होकर सामने एक और मोड़ पर जा टकराया.
दुर्घटना में हाइवा वाहन के चालक और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान विनोद यादव के रूप में हुई है, जो वाहन का मालिक भी बताया जा रहा है। वहीं पिकअप वाहन का चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.
टक्कर के बाद पिकअप में लदी सब्जियां और हाइवा से चावल की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया.
घटना की जानकारी मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हाइवा का चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। चौकी प्रभारी और स्टाफ ने तत्काल जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका.
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शवों को मरचुरी में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Listen up, been messing around on sp8bet1 and it’s pretty decent. Could be your next go-to spot, you never know! Give it a whirl. sp8bet1
Alright folks, h2betcasino is what it is. Selection is…there. Won some, lost some. Same old story. Worth a look if you’re hunting. h2betcasino
Easy login at jljl1casinologin, nice and simple to get started. Games are okay. It’s pretty straightforward. Take a peek if you’re curious! jljl1casinologin