Home छत्तीसगढ़ कोरबा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 214 प्रकरण...

कोरबा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 214 प्रकरण दर्ज

6
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 21 फरवरी 2026/ कोरबा यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाते हुए कुल 214 प्रकरण दर्ज किए हैं। यह विशेष अभियान 1 जनवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक चलाया गया, जिसके तहत मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत कार्रवाई की गई.

अभियान के दौरान दोषी पाए गए वाहन चालकों से कुल 21 लाख 40 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से शराब सेवन की पुष्टि होने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की गई.

इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसआई मनोज राठौर ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना एक गंभीर अपराध है, जिससे जानमाल का खतरा बना रहता है.

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here