Home ज्योतिष 03 मार्च मंगलवार का राशिफल : आज फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साल...

03 मार्च मंगलवार का राशिफल : आज फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है, तो जान लीजिये कैसे बीतेगा आपका दिन…

25
0

आकाशवाणी.इन

आज का यह ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:20 बजे शुरू होकर शाम 6:47 बजे तक रहेगा. 

मेष राशि
धन लाभ हो सकता है और अटके हुए काम पूरे होंगे। किसी खास काम को लेकर उत्साहित रहेंगे, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें.

वृषभ राशि
धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं और यात्रा के योग बन रहे हैं। अपनों का सहयोग मिलेगा.

मिथुन राशि
मित्रों की मदद से काम बनेंगे, लेकिन धन संबंधी फैसलों में सावधानी बरतें। अनजान लोगों से मुलाकात हो सकती है.

कर्क राशि
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, स्थितियां बिगड़ सकती हैं। काम में सावधानी और धैर्य की आवश्यकता है.

सिंह राशि
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। योग और ध्यान मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा.

कन्या राशि
विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता मिलेगी और बॉस से अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी बात स्पष्टता से रखें.

तुला राशि
आय में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं.

वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र (प्रोफेशनल फील्ड) में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और एक-दूसरे का सहयोग मिलेगा.

धनु राशि
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है। आज भाग्य भरपूर साथ देगा.

मकर राशि
मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन चोट-चपेट लगने की आशंका है, इसलिए सावधानी बरतें। पारिवारिक समस्याएं आ सकती हैं.

कुंभ राशि
व्यापार में लाभ होगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। टीम वर्क पर ध्यान दें और भारी जोखिम लेने से बचें.

मीन राशि
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। कार्यस्थल पर झूठे वादों या प्रलोभनों से बचें और समय प्रबंधन पर ध्यान दें.

आज के उपाय:
ग्रहण काल के बाद स्नान और दान करना शुभ रहेगा.
हनुमान जी या मंगल देव की आराधना करें और जरूरतमंदों की सहायता करें.
उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें; यदि आवश्यक हो, तो गुड़ या केला खाकर निकलें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here