Home छत्तीसगढ़ विश्व किडनी दिवस पर एनकेएच में जागरूकता कार्यक्रम

विश्व किडनी दिवस पर एनकेएच में जागरूकता कार्यक्रम

5
0

आकाशवाणी.इन

डायलिसिस मरीजों को दी गई जरूरी सलाह

कोरबा। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल (NKH) में डायलिसिस मरीजों के लिए जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों और उनके परिजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किडनी रोग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना, मरीजों को सही मार्गदर्शन देना और लंबे समय से उपचार करा रहे मरीजों का उत्साहवर्धन करना रहा.
कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि शुगर (मधुमेह) और ब्लड प्रेशर (बीपी) को नियंत्रित नहीं रखने से किडनी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नियमित जांच, सही उपचार और संतुलित जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर एमडी मेडिसिन डॉ. अविनाश तिवारी, डॉ. सी. भास्कर, मनोचिकित्सक डॉ. रजनी वर्मा, क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. सुदीप्ति साहा तथा डाइटिशियन रिया दुबे उपस्थित रहीं। सभी विशेषज्ञों ने मरीजों को नियमित डायलिसिस, संतुलित आहार, दवाइयों का समय पर सेवन और संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी.


कार्यक्रम के दौरान प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मरीजों और उनके परिजनों ने अपनी समस्याएं डॉक्टरों के सामने रखीं। विशेषज्ञों ने सभी सवालों के जवाब देते हुए सही जीवनशैली अपनाने और इलाज में लापरवाही न करने की सलाह दी.
मनोचिकित्सक डॉ. रजनी वर्मा ने डायलिसिस मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष जानकारी देते हुए कहा कि लंबे समय तक चलने वाले उपचार के कारण तनाव और चिंता की समस्या हो सकती है, इसलिए मरीजों के लिए सकारात्मक सोच, परिवार का सहयोग और नियमित परामर्श जरूरी है.
डाइटिशियन द्वारा किडनी मरीजों के लिए सही खान-पान और परहेज के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में कई डायलिसिस मरीजों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे अन्य मरीजों को भी प्रेरणा मिली.
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि किडनी रोग से बचाव के लिए नियमित जांच कराएं और शुगर व बीपी को नियंत्रण में रखें.
कार्यक्रम के अंत में सभी मरीजों और उनके परिजनों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और डॉक्टर की सलाह का पालन करने का संदेश दिया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here