Home छत्तीसगढ़ कोरबा आयुक्त ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के...

कोरबा आयुक्त ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश

3
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 24 मार्च 2026/ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आयोजित इस जनदर्शन में निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने लोगों की शिकायतों और मांगों पर प्राथमिकता के साथ सुनवाई की.

जनदर्शन में जिले के दूरस्थ एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें बिजली बिल सुधार, स्वास्थ्य उपचार हेतु आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त, वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, मुआवजा, नक्शा दुरुस्ती एवं सीमांकन से जुड़े प्रकरण प्रमुख रहे.

निगम आयुक्त श्री पांडेय ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवेदनों को शीघ्र निराकरण के लिए प्रेषित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए, ताकि आमजन को जल्द राहत मिल सके.

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here