Home छत्तीसगढ़ डीजे पर डांस को लेकर चाकूबाजी, एक घायल, पुलिस ने दर्ज किया...

डीजे पर डांस को लेकर चाकूबाजी, एक घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला…

1
0

आकाशवाणी.इन

कोरबा, 27 मार्च 2026/ कोतवाली थाना क्षेत्र में डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना बुधवार रात पुरानी बस्ती इलाके में एक बरात के दौरान हुई। युवक को कूल्हे में चाकू लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

घायल युवक की पहचान दुरपा रोड निवासी संदीप भारद्वाज (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पेशे से कार सर्विस सेंटर में अकाउंटेंट है। घटना 25 मार्च की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। संदीप बारात का हिस्सा नहीं था, बल्कि वह उसी इलाके का स्थानीय निवासी है। जानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती में एक बारात पहुंची थी, जहां डीजे की तेज आवाज पर कुछ युवक वाहन के ऊपर चढ़कर नाच रहे थे। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी और हादसे की आशंका भी थी। संदीप भारद्वाज ने इन युवकों को डीजे पर चढ़कर न नाचने की समझाइश दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, संदीप की यह समझाइश कुछ युवकों को नागवार गुजरी और वे उससे उलझ पड़े। मामूली बात पर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी पांडु ने अपने पास रखा धारदार चाकू निकालकर संदीप पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सीधे संदीप के पेट पर वार करने की कोशिश की थी, लेकिन संदीप के अचानक पलट जाने से चाकू का वार उसके कूल्हे के नीचे जा लगा। यदि यह वार सीधे पेट में होता तो घटना जानलेवा साबित हो सकती थी कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here