आकाशवाणी.इन
रायगढ़, 28 मार्च 2026/ NTPC Limited के लारा परियोजना में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण मीडिया इंटरेक्शन आयोजित किया गया, जिसमें परियोजना प्रमुख Subhash Thakur ने पत्रकारों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लारा स्टेशन की उल्लेखनीय उपलब्धियों, पर्यावरण संरक्षण, राख उपयोगिता तथा नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी.
वित्त वर्ष 2025-26 में लारा स्टेशन ने 90.24 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर (PLF) के साथ 12,648.02 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर शानदार प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि के साथ लारा स्टेशन पूरे NTPC समूह में दूसरा सर्वश्रेष्ठ पावर स्टेशन बनकर उभरा है। राख (फ्लाई ऐश) उपयोगिता के क्षेत्र में भी स्टेशन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगभग 110 प्रतिशत उपयोगिता हासिल की है, जो पर्यावरणीय दृष्टि से एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
मीडिया से चर्चा करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि NTPC लारा देश के अग्रणी पावर स्टेशनों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह “विकसित छत्तीसगढ़” तथा “विकसित भारत” के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। बिजली उत्पादन के साथ-साथ, लारा परियोजना CSR के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, महिला सशक्तिकरण, खेलकूद, बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं दिव्यांग कल्याण जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय योगदान दे रही है.
इस पत्रकार वार्ता में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया के लगभग 70 प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में Lakshmi Narayan Prajapat, DGM (TS) ने रायगढ़ जिले एवं छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में NTPC की भूमिका, स्टेज-II निर्माण कार्य और CSR गतिविधियों पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद रहे, जिनमें केशव चंद्र सिंह रॉय, अशोक कुमार मिश्रा, ज़ाकिर खान, विनय जायसवाल एवं मनीष कुमार शामिल रहे.