Home छत्तीसगढ़ 2025 बैच के आईएएस अधिकारियों की जिलों में पदस्थापना, सहायक कलेक्टर के...

2025 बैच के आईएएस अधिकारियों की जिलों में पदस्थापना, सहायक कलेक्टर के रूप में संभालेंगे जिम्मेदारी

34
0

आकाशवाणी.इन

रायपुर, 28 मार्च 2026/ मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 2025 बैच के परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है.

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा इस संबंध में आदेश जारी करते हुए संबंधित जिला कलेक्टरों को निर्देश भेजे गए हैं.

जारी आदेश के अनुसार, गोकुल आरके को रायगढ़, इशांत जयसवाल को कोरबा तथा वाध्यावथ यशवंत नायक को बस्तर जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है.

इन अधिकारियों के जिलों में पदभार संभालने के साथ ही प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा और बेहतर कार्यप्रणाली की उम्मीद जताई जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here